फैमिली डिनर डेट पर गईं प्रियंका चोपड़ा:तस्वीरें हुईं वायरल, फोन में बिजी नजर आईं मालती मैरी; यूजर्स ने दिए रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ नजर आईं। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मालती फोन में बिजी दिखाई दे रही हैं। जिस पर फैंस के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फैमिली डिनर डेट पर प्रियंका न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और फैमिली के साथ डिनर डेट पर गई थीं। इस दौरान निक के पिता पॉल केविन जोनस भी दिखाई दिए। प्रियंका की डिनर डेट की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। एक तस्वीर में प्रियंका और निक जोनस रेस्टोरेंट के बार के पास खड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में निक अपने खाने का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए तो वहीं दूसरी तरफ मालती अपने फोन में बिजी दिख रही हैं। आउटिंग के लिए प्रियंका ने ब्राउन ब्लेजर और पैंट के नीचे ब्लैक टॉप पहना था। निक ग्रीन कोट और ट्राउजर के साथ व्हाइट टी-शर्ट में नजर आए। मालती ने ग्रीन और ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। डिनर डेट की तस्वीरें हुई वायरल प्रियंका की फैमिली फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। उनकी फोटोज पर लोग काफी पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की के लुक और उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा- प्रियंका खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे ने एक्ट्रेस की बेटी की तारीफ की- वाह मालती बहुत प्यारी और क्यूट है। एक ने कमेंट में लिखा था। ओह अडोरेबल फैमिली!! प्यार, वह सब एक साथ इंजॉय कर रहे हैं। जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका इससे पहले प्रियंका और मालती, निक के अपकमिंग शो द लास्ट फाइव इयर्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। निक जोनस ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ में अपना ब्रॉडवे डेब्यू कर रहे हैं। जो 18 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली है। वहीं, प्रियंका अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर, द ब्लफ में कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका अमेरिकी एक्शन-कॉमेडी हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *