फैशन डिजाइनर से बने बिजनेस गुरु:14 साल में 10 हजार से ज्यादा उद्यमियों को दी सफलता की राह

कभी सोचा है एक फैशन डिज़ाइनर, बिजनेस की दुनिया का गुरु भी बन सकता है? हार्षज़द कोंडाकामारला की कहानी कुछ ऐसी ही है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक छोटे से गाँव खानकाल में 6 मई 1978 को जन्मे, हार्षज़द की कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्म से कम नहीं। NIFT हैदराबाद से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री हासिल करने वाले हार्षज़द ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंस्टीट्यूट में पढ़ाने से की। शॉपर्स स्टॉप, पैंटालूंस, लाइफस्टाइल जैसे प्रमुख रिटेल ब्रांड्स में सीनियर पोजिशन पर काम करने के बाद 2011 में उन्होंने ‘कपडे दुकान’ नाम से अपना फैशन स्टोर शुरू किया। साथ ही रिटेल डिजाइन कंसल्टिंग और बिजनेस कोचिंग में भी कदम रखा। हालांकि कोविड-19 के दौरान उन्हें अपना फैशन बिजनेस बंद करना पड़ा। लेकिन इस चुनौती ने उन्हें एक नई दिशा दी। ‘वेल्थी रिटेलर्स हब’ के जरिए उन्होंने बिजनेस कोचिंग को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया। पिछले 14 वर्षों में उन्होंने 140 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बिलियन-डॉलर ब्रांड्स के साथ काम किया है। उनकी विशेषज्ञता से 10,000 से अधिक उद्यमियों ने अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। वर्तमान में वे एशिया और यूरोप के प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम कर रहे हैं और 250 से अधिक शीर्ष सीईओ की कम्युनिटी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। हार्षज़द सिर्फ बिजनेस कोच ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक इंसान भी हैं। सिंपल लाइफ जीते हैं और अपने कोचिंग प्रोग्राम्स में आत्मिक शांति और बिजनेस की रणनीतियों का बैलेंस रखते हैं। उनकी मेहनत और दूरदृष्टि ने उन्हें भारत और एशिया के टॉप बिजनेस कोचेज़ की लिस्ट में शामिल करा दिया है। आज भी नए उद्यमियों को गाइड कर रहे हैं और उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। एक फैशन डिज़ाइनर से सफल बिजनेस कोच बनने तक का उनका सफर वाकई में कमाल का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *