फैशन शो में दिखे स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी के रंग:‘पंचतत्व’, ‘बांधनी’, ‘अलजीबीटीक्यू’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ थीम पर कलेक्शन को किया शोकेस

टेक्नोलॉजी, कला, खेल और मीडिया के संगम के साथ जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल, स्पोर्ट्स और मीडिया फेस्ट- जेयू रिदम’25 की शुरुआत हुई। 4 से 6 मार्च तक चलने वाले इस मेगा फेस्ट की थीम “इंटरस्टेलर” रखा गया है, जिसमें 12,000 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिनमें देशभर से करीब 150 टीमें हिस्सा ले रही हैं। फेस्ट के पहले दिन हुए फैशन शो में 12 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें ‘पांच तत्व’, ‘बांधनी’, ‘अलजीबीटीक्यू’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ जैसी अनूठी थीम्स पर शानदार रैंप वॉक देखने को मिला। इस प्रतियोगिता को मिस एलीट राजस्थान 2020 ईशा अग्रवाल और फैशन इंफ्लुएंसर स्पर्श अल्हाबादिया ने जज किया। 60 से ज्यादा इवेंट्स फेस्ट में 60 से ज्यादा इवेंट्स शामिल किए गए हैं, जहां छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है। पहले दिन रोबो वॉर, गो-कार्टिंग, पेंटबॉल, सोलो डांस, रैप और आफ्टर मूवी मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं ने माहौल को रोमांचक बना दिया। फेस्ट की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल और डिजिटल स्ट्रेटजीज हेड धीमंत अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए की। अर्पित अग्रवाल ने सुझाव दिया कि फेस्ट की टैगलाइन बिट्स ऑफ इमैजिनेशन से बदलकर बियोंड द इमैजिनेशन की जानी चाहिए, जो इस फेस्ट की असीमित संभावनाओं को दर्शाता है। स्टार परफॉर्मेंस से सजेगी प्रोनाइट्स जेयू रिदम’25 के पहले दिन एमटीवी हसल सीजन 1 के विनर एम-ज़ी बेला और रैपर पेंथर ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसने पूरे कैंपस को म्यूजिकल जोश से भर दिया। 5 मार्च को फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुर्जराल अपने मजेदार अंदाज से हंसी का तड़का लगाएंगे। 6 मार्च को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर बी-प्राक अपनी सुरीली आवाज से फेस्ट को यादगार बना देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *