फैसलों को लागू करवाने श्री अकाल तख्तसाहिब पहुंचे अकाली दल सुधार लहर के सदस्य

अमृतसर| अकाली दल सुधार लहर के सदस्य ज्ञानी हरप्रीत सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। इसी दौरान सुधार लहर के सदस्य श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह से मिले। उन्होंने ज्ञानी रघबीर सिंह से कहा कि दिया फैसला लागू करवाया जाए। सुधार लहर के सदस्य सतिंदरबीर सिंह, महिंदर सिंह हुसैनपुरा, करनैल सिंह, हरबंस सिंह और चरणजीत कौर ने श्री अकाल तक साहिब के जत्थेदार को मिलकर ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल और उसके नजदीकी अपने दबाव पर हुक्मनामे को न मानने पर पूरा जोर लगा रहे हैं। इसलिए सुखबीर और उसके नजदीकी घेरा डालकर बैठे नेताओं पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के हक में आवाज बुलंद करते कहा है कि साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सुखबीर बादल द्वारा दबाव बनाकर बदला लेने की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *