फॉर्व्यूनर-कार ने पेंशन लेनें जाने रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत:आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर के साथ की मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड

स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी रेत में फंस गई। वहां पर खड़ी आक्रोशित भीड़ ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी। वहीं एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके स्टेट हाइवे सरणु गांव की है। जानकारी मिलने पर रीको और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी लगने पर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। पुलिस के अनुसार सरणू पनजी निवासी गाजी खान (65) पुत्र फनी खान अपने भतीज व भाई के साथ पेंशन लेने के लिए बाड़मेर-जालोर स्टेट हाइवे सरणु गांव स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाड़मेर से सिणधरी की तरफ जा रही फॉर्च्यूनर बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े गाजी खान को टक्कर मारकर कुचल दिया। कार झाड़ियों में घुस कर टीले में फंस गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जानकारी लगने पर एएसआई भंवरलाल मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से बाहर निकालकर प्राइवेट गाड़ी से हॉस्पिटल भेजा। इधर जानकारी लगने पर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, रीको थाना व सदर थाना पुलिस मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। वहीं मृतक के शव को जिला हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया गया। मृतक के भतीजे गुलाब खान ने बताया – वह उसके ताऊ गाजी खान पत्थर तोड़ने का काम करते थे। आज उसके साथ पेंशन लेने के लिए बाड़मेर आने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फॉर्च्युनर व कार ड्राइवर को डिटेन कर लिया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ड्राइवर व प्राइवेट गाड़ी में तोड़फोड़ मिली जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार ड्राइवर के साथ वहां पर खड़ी आक्रोशित भीड़ ने मारपीट की। समय पर पुलिस पहुंचने पर भीड़ में से उसको निकाल दिया। वहीं इस दौरान एक प्राइवेट गाड़ी में भी तोड़फोड़ की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *