फोकल प्वाइंट एसो. का केंद्रीय मंत्री गडकरी को पत्र टोल प्लाजा अपडेट कराएं

फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन कमल डालमिया एवं प्रधान संदीप खोसला ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर प्रदेश के मौजूदा टोल प्लाजा को अपडेट करने की मांग की है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों के पुर्ननिर्माण की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के निर्धारित नियमों के अनुसार एक टोल की दूसरे टोल से न्यूनतम दूरी 66 किलोमीटर होनी चाहिए मगर पंजाब के कई जगह मात्र 35-40 किमी की दूरी पर ही टोल हैं। अमृतसर-जालंधर रोड पर स्थित मानांवाला और ढिल्लवां टोल की दूरी मात्र 33 किलोमीटर है। इसके अलावा प्रदेश के कई टोल प्लाजा अपडेट भी नहीं हैं जहां फास्ट टेग की सुविधा भी नहीं है। जिस कारण 5 से 15 मिनट लग जाते है इससे लोगों के समय की बर्बादी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *