फोरलेन पर श्रद्धालुओं को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर:रतलाम से चारभुजा नाथ पैदल जा रहे थे; एक बुजुर्ग की मौत, दो घायल

रतलाम से राजस्थान के राजसंमद जिले के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ जी की यात्रा पर पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रतलाम-मंदसौर फोरलेन पर पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। जिन्हें रतलाम में उपचार के लिए भर्ती किया है। हादसा जिले के ढोढर व परवलिया के बीच ग्रीन होटल के सामने बुधवार दोपहर करीब 3.45 बजे हुआ है। रतलाम निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला (76), महेंद्र मूंदड़ा व भगवती काबरा तीनों 3 मार्च को रतलाम से चारभुजा नाथ जाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे। रात में जावरा के हसनपालिया में रुके थे। बुधवार सुबह वह आगे की यात्रा के लिए पैदल रवाना हुए। वाहन समेत फरार हुआ आरोपी चालक
दोपहर में फोरलेन पर ढोढर व परवलिया के बीच ग्रीन होटल के सामने आयशर ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने उक्त तीनों घायलों को जावरा सरकारी अस्पताल भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर रतलाम से परिजन, रिश्तेदार, रीचित कपिल व्यास, संदीप व्यास, अनिल पोरवाल आदि जावरा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। जावरा में पीएम के बाद शव को रात में रतलाम लाकर मेडिकल कॉलेज की मच्युर्री में रखा गया। जहां गुरुवार सुबह परिजन शव लेकर घर जाएंगे। जावरा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल महेंद्र मूंदड़ा को रतलाम मेडिकल कॉलेज व भगवती काबरा का प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया अज्ञात ट्रक चालक टक्कर मार फरार हो गया है। हमें भी अस्पताल से घटना की जानकारी मिली। ढोढर टोल प्लाजा के सीसीटीवी फूटेज चैक किए जा रहे है। ट्रक की तलाश में टीम लगाई है। एमपीईबी से रिटायर्ड थे मृतक नरेंद्र कुमार शुक्ला मप्र विद्युत मंडल से रिटायर्ड अनुविभागीय अधिकारी थे। इनके एक बेटा मोहित शुक्ला व एक बेटी सुनीता है। परिवार के संदीप व्यास ने बताया कि हर साल चारभुजा नाथ की पैदल यात्रा पर यह सभी लोग जाते थे। रंग पंचमी तक चारभुजा नाथ पहुंचते थे। लेकिन इस बार एक सदस्य के परिवार में शादी होने के कारण लेट निकले थे। 12, 13 मार्च तक वहां पहुंचने का था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *