फोरलेन पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत:पलामू में पिकअप ने मारी टक्कर, कई फीट उछल कर सड़क पर गिरा, रौंदते हुए भागा वाहन

पलामू में एनएच 98 फोरलेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। छतरपुर-मेदिनीनगर मार्ग पर सड़मा स्थित महेंद्रा एग्रो पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान चौखड़ा गांव के टोला तेनुडीह निवासी रामकेश यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने रामकेश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे कई फीट ऊपर उछल गए। सड़क पर गिरने के बाद पिकअप उन्हें कुचलते हुए हरिहरगंज की ओर भाग निकली। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोग घायल रामकेश को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। मुआवजे के आश्वासन के बाद हटा जाम सब इंस्पेक्टर मिथिलेश यादव और सुरेंद्र राम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। उन्होंने हर संभव मदद और सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हट गया और यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। आज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *