बलौदाबाजार जिले के एक घर में फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किचन में रखा सारा सामान जल गया। किचन बूरी तरह से बर्बाद हो गया। किचन में रखा सामान टूट फूट गया और दीवारें, टाइल्स सब उखड़ गई। घटना के समय घर में 10 लोग मौजूद थे, जिनमें चार बच्चे भी शामिल थे। बुधवार को सभी सो रहे थे तभी सुबह साढ़े 4 बजे कुछ फटने की आवाज आई। देखा तो किचन में आग लग गई थी। तब सभी लोग घर से बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। जिसके बाद सवा 5 बजे दमकल की गाड़ी पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घर वालों की सूझबूझ से किचन में रखा सिलेंडर पहले ही निकाल लिया गया था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है फ्रिज 1 साल पहले ही लिया था। किचन से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंची आग जानकारी के मुताबिक, गौरव पथ स्थित बाजपेई नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर रोहित बाजपेई के घर की घटना है। आग किचन से शुरू होकर पहली मंजिल तक पहुंच गई। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। 3 अलग-अलग इलाकों से पहुंची दमकल बताया जा रहा है फायर स्टेशन शहर से दूर होने के कारण दमकल की गाड़ी देर से पहुंची। एक नगर सेना, एक अंबुजा और एक रिसदा से दमकल गाड़ी बुलाई गई। तब तक घर का अधिकतर सामान जल चुका था। पाइपलाइन से होता था गैस सप्लाई 1 साल पहले ही आलीशान बंगला बना था। किचन ग्राउंड फ्लोर में था। पाइप लाइन से किचन में गैस सप्लाई होता था। आग लगते ही जिसे हटा दिया गया। वहीं, इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। बता दें कि डॉ रोहित बाजपेई, पूर्व विधायक गणेश शंकर बाजपेई का भतीजा है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर के घर में सिलेंडर ब्लास्ट का LIVE VIDEO:5 मिनट के अंदर 2 धमाके, दीवारों और छत पर पड़ी दरारें, मची चीख-पुकार रायपुर में बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखे 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ है। सिलेंडर फटने का वीडियो दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


