स्पोर्ट्स रिपोर्टर| भिलाई भिलाई होटल टेनिस कोर्ट के पीछे मैदान में वीआरएम क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-4 रात्रिकालीन फ्लड लाइट फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को चौथे दिन लगातार 6 मैच खेले गए। शुरुआत गर्ल्स दुर्ग और जीएलएफ रायपुर की टीम के बीच मैच से हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 फरवरी को खेला जाएगा। स्पर्धा में पुरुष वर्ग की 32 टीमें और महिला वर्ग की 8 टीमें भाग ले रही हैं। स्पर्धा का उद्घाटन जिला भाजपा सह मीडिया प्रभारी बंटी पांडे, पूर्व पार्षद रिंकू साहू, वार्ड 58 की पार्षद ईश्वरी नेताम, वरिष्ठ सदस्य मंतीर राम चंद्रवंशी, वेंकटरमन मूर्ति और आयोजन समिति के मुकेश सिंह, विनोद रजक, दीपक बेनर्जी, हरिकांत ठाकुर, जसल मांडवी, विनय महतो, कौशल बघेल आदि की उपस्थिति में किया गया।


