बंगाल के कूचबिहार की लड़की जामताड़ा से मिली:मुर्शिदाबाद के प्रेमी के साथ 4 महीने से रह रही थी, ऑनलाइन गेम फ्री फायर खेलते हुआ था प्रेम

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की 17 वर्षीय लड़की और मुर्शिदाबाद के 20 वर्षीय युवक जियाउल शेख की प्रेम कहानी ऑनलाइन गेम “फ्री फायर” के जरिए शुरू हुई। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। गेम के जरिए हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और जनवरी 2025 में दोनों अपने-अपने घरों से भाग निकले। युवक और लड़की ने पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की और झारखंड के मिहिजाम स्थित बाजरापाड़ा इलाके में रहने लगे। लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत मेकलीगंज थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। मिहिजाम से दोनों को किया बरामद मेकलीगंज थाने के एसआई परिमल दास और मिहिजाम थाने के एसआई गुलशन कुमार के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने मिहिजाम से दोनों को बरामद कर लिया। इस दौरान लड़की बालिग हो चुकी थी और उसने अपनी मर्जी से जियाउल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। एसआई गुलशन कुमार ने बताया कि इस जोड़े की तलाश में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग भी जुटी थी। यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी मामले को लेकर इनपुट मिले थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *