बंजार दो गोशाला जल कर राख:घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई दमकल विभाग की गाड़ी, गांव में नहीं पानी की व्यवस्था

कुल्लू में एक बस्ती में आग लग गई, जिसमें दो गोशालाएं जल कर राख हो गई। दमकल विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो आग बुझाने के लिए रवाना हुई लेकिन घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाई। ये घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जब बंजार क्षेत्र की टील पंचायत में लोगों ने दूर से धुआं उठता देखा। जब लोग पास गए तो गोशाला में आग लगी हुई थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, साथ ही आग बुझाने में जुट गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक 2 गोशालाएं जल कर राख हो गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। उधर जब दमकल विभाग गाड़ी आग बुझाने के लिए आई तो घटनास्थल से करीब 800 मीटर पहले ही उसे रूकना पड़ा। क्योंकि उस गांव में पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है। जिसके बाद लोग खुद ही आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस छोटे से गांव में 16-17 मकान हैं, बताया जा रहा है कि यहां पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *