बंजी में खराब 6 हैंडपंप में पांच को सुधारा गया

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ मनेंद्रगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजी में खराब पड़े 6 हैंडपंप में से गुरुवार को 5 की मरम्मत कर दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे गांव में पेयजल संकट का समाधान हो गया है। बाकी बचे 1 हैंडपंप में भी जल्द सुधारा जाएगा। बता दें कि बंजी गांव में एक-एक कर 6 हैंडपंप पिछले कई माह से खराब पड़े थे, लेकिन उनमें सुधार कार्य नहीं किया जा रहा था। भास्कर ने 12 दिसंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर पीएचई विभाग का ध्यानाकृष्ट कराया। गुरुवार को विभाग ने मैकेनिक भेजकर खराब पड़े 5 हैंडपंप को सुधार कर उसे चालू कर दिया है। अब गांव के दक्षिण पारा में सिर्फ एक हैंडपंप में सुधार कार्य करना है। विभाग ने उसे भी जल्द दुरुस्त करने का दावा किया है। गांव में खराब पड़े हैंडपंप के चालू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब उन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *