बंदूक में बारूद भरकर फायर करने वाला था बदमाश, गिरफ्तार:चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले आरोपी को भी पकड़ा, पढ़ें जयपुर की क्राइम की खबरें

जयपुर में दहशत फैलाने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो बदमाशों को बिंदायका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया- 22 फरवरी को पुलिस टीम ने गांव सिवार के पास से राजेश बावरिया (30) निवासी नई बस्ती नंदगांव को अवैध टोपीदार बंदूक और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बंदूक में बारूद भरकर हवाई फायर करने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे डिटेन कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। दूसरी कार्रवाई में चोरी का आदतन अपराधी गिरफ्तार इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने विनायक सिटी निमेड़ा रोड से संदीप उर्फ गोलू मीणा (25) निवासी पटेल नगर बिंदायका को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी और नकबजनी का आदतन अपराधी है।। जो वारदात के दौरान पकड़े जाने पर चाकू दिखाकर लोगों को डराकर फरार हो जाता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *