बंद पड़े कैमरे फिर से चालू हुए नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

भास्कर न्यूज| धमतरी
साल 2022 में डीएमएफ मद से शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे रखरखाव की कमी के कारण पिछले डेढ़ साल से अधिक समय तक बंद पड़े थे, जिससे निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। यातायात प्रभारी ने पहल करते हुए सड़क सुरक्षा मद का उपयोग कर जरूरी सुधार कार्य कराए, जिसके अंतर्गत 18 सीसीटीवी कैमरों को दोबारा चालू किया है। अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कचहरी ढलान, चमेली चौक, घड़ी चौक, रत्नाबांधा चौक, सिहावा चौक, और अंबेडकर चौक के सीसीटीवी कैमरे फिर से चालू हो गए हैं। इस पहल से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। अब इन कैमरों के माध्यम से संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *