बंद हवेली के ताले तोडे़:लाखों रूपए के जेवरात व नगदी ले गए, परिवार के लोग रहते थे दूसरे मकान में, पुलिस जांच में जुटी

सर्दी बढ़ते ही जिले में चोर गैंग सक्रिय हो गई। चोरी की घटना बढ़ रही है। सूरजगढ के बलोदा इलाके में बंद पड़ी हवेली में हाथ साफ कर दिया। कमरों के ताले तोड़कर लाखों रूपए के जेवरात व नगदी ले गए। परिवार के लोग दूसरी जगह गए हुए थे। हवेली काफी दिन से बंद पड़ी थी। पुलिस के मुताबित गांव में बाबूलाल अग्रवाल की हवेली है। जिसमें पहले तो बाबूलाल अग्रवाल का बेटा रमेश व उसका परिवार रहता था। लेकिन इसी साल अप्रेल में रमेश ने हवेली छोड़कर गांव में ही एक दूसरे मकान में रहना शुरू कर दिया था। इसके बाद भी रमेश रोजाना सुबह पांच बजे हवेली को चैक करने आता था। रोज की तरह सुबह जब हवेली पर आया तो गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पांच कमरों के ताले टूटे हुए और सारा सामान बिखरा हुआ था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रमेश अग्रवाल ने बताया कि चोरी के सामान का अभी तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन चोर सारे गहने, चांदी के बर्तन, नगदी और अन्य महंगी चीजें चुरा ले गए है। इस संबंध में रमेश अग्रवाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *