भास्कर न्यूज | गिरिडीह। बकरीद पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। डीसी राम निवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में मार्च शुरू हुआ। इसमें आईआरबी, एसएसबी, जैप और सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए। 300 पुलिस बल और 50 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी इस मार्च में शामिल रहे। फ्लैग मार्च मुस्लिम बाजार, पदम चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर, टावर चौक, अंबेडकर चौक, भंडारीडीह होते हुए कंट्रोल रूम परिसर में समाप्त हुआ। डीसी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया। शहरवासियों से बकरीद को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। डीसी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश डालता है तो उस पर ध्यान न दें। इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सभी संवेदनशील स्थानों पर कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है।फ्लैग मार्च में अभियान एएसपी सुजीत कुमार, सदर एसडीओ श्रीकांत विस्पुते, बीडीओ गणेश कुमार रजक, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना निरीक्षक मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और एसआई संजय कुमार शामिल रहे। भास्कर न्यूज|गिरिडीह बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसका मुसलमानों में विशेष महत्व है। अल्लाह के हुक्म के आदेशों पर अमल करना, उसकी राह में सब कुछ कुर्बान कर देना ही बकरीद के त्योहार का मुख्य मकसद है। गिरिडीह जिले में बकरीद का त्योहार लोग काफी उत्साह के साथ मनाते हैं, इस बार भी लोगों ने विशेष रूप से तैयारी की है। ईदगाह, मस्जिद व मकतबों की साफ-सफाई पूरी हो गई है। ताकि बकरीद के अवसर पर विशेष नमाज अदा करने में किसी तरह की परेशानी न हो। विधि व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। जिले के तमाम संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ करीब 700 की संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। जिला पुलिस बल के जवानों के साथ आईआरबी व अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर व आसपास के सारे संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। जहां सुरक्षा के मद्देनजर डीसी ने एसपी व एसडीओ को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। एसपी ने बताया कि पर्व में को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम पूरी तरह से चौकस है। हर स्थानों पर नजर रखी जा रही है। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी जवानों को डयूटी पर लगाया गया है। भास्कर न्यूज | सरिया निर्जला एकादशी पर सरिया के राजदाहधाम में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने एक वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना शुक्रवार की है। डोरंडा निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी, पति स्व. सत्यदेव मोदी शुक्रवार की सुबह जल चढ़ाने राजदाहधाम आई थीं। बताया कि उत्तरवाहिनी बराकर नदी में स्नान के बाद जैसे ही शिव मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचीं, तभी अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से चेन खींच ली। घटना के बाद सुदामा देवी ने शोर मचाया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी महिलाएं भाग निकलीं। चेन में सोने का लॉकेट भी था। इसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है। सूचना मिलने पर राजदाहधाम समिति के सचिव राजकुमार वर्मा समेत अन्य सदस्य परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो से तीन महिलाएं चेन छीनकर नदी की ओर जाती दिखीं। काफी खोजबीन के बाद भी वे नहीं मिलीं। मामले की शिकायत सरिया थाना में की गई है। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों व जवानों के साथ फ्लैग मार्च में शामिल डीसी-एसपी। भास्कर न्यूज|िगरिडीह राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार का झारभूमि पोर्टल में आम लोगों के लिए ऑनलाइन सेवा पिछले तीन दिनों से बंद है। इसी पोर्टल के माध्यम से रैयत अपनी जमीन की लगान ऑनलाइन जमा कर घर बैठे मालगुजारी रसीद प्राप्त कर लेते थे। इधर, कुछ दिनों से पोर्टल में लोगों के लिए लगान भरने का ऑप्शन बंद कर दिया गया है, जिससे रैयतों व जमीन मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। रैयत व जमीन मालिक न तो अपनी भूमि का लगान सरकार को दे पा रहे हैं और न ही जमीन की करेंट रसीद ही हासिल कर पा रहे हैं। जमीन की रजिस्ट्री के बाद म्यूटेशन हो भी गया तो रैयत अथवा जमीन मालिक रसीद नहीं कटवा पा रहे हैं। जबकि बैंक मोर्गेज, रजिस्ट्री सहित अन्य कार्यों के लिए करेंट रसीद की मांग की जाती है। लिहाजा इस तरह का कार्य लोगों का प्रभावित हो रहा है। विदित हो कि झारखंड में जब से झारभूमि पोर्टल चालू हुआ है, तब से जमीन से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य ऑफलाइन बंद हो चुके हैं, और सब कुछ ऑनलाइन हो चुका है। मैन्युअल कार्य सिर्फ 20 फीसदी ही रह गया है, बाकी सारा कुछ ऑनलाइन चल रहा है। जमीन के सारे ब्योरा से लेकर मालगुजारी जमा करने तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन मौजूद है। जहां से लोग अपने मनमुताबिक पंजी टू, जमा व बकाया मालगुजारी अादि का अवलोकन करने के साथ-साथ जरूरत के अनुसार उसकी कॉपी का भी प्रिंट लेते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान कर करेंट रशीद भी निकालते हैं। लेकिन, ऑनलाइन सेवा बंद होने से सारा काम काज ठप पड़ गया है। ऑफलाइन लगान जमा करने के लिए कई लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाकर परेशान हैं, लेकिन हर जगह एक जी जवाब मिलता है कि जब तक पोर्टल सेवा चालू नहीं होती है तब तक न तो लगान का भुगतान हो सकता है और न ही करेंट रसीद ही मिल सकती है। भास्कर न्यूज | गिरिडीह समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के सभी स्कूलों की स्थिति पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने स्कूलों में बच्चों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता, मूलभूत सुविधाएं और मध्याह्न भोजन की स्थिति की जानकारी ली। कहा कि सभी स्कूलों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है। जिन स्कूलों में उपस्थिति कम है, वहां इसे बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। बच्चों को पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों की जानकारी देना जरूरी है। यह सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और नियमितता पर विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक के बाद सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान पर कार्यशाला हुई। इसमें उपायुक्त ने कहा कि बच्चे देश की पूंजी हैं। उन्हें सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी है। नशा समाज की नींव को कमजोर करता है। स्कूलों में बच्चों को मादक पदार्थों की पहचान, उनके दुष्परिणाम और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जाए। इससे उनका शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास संभव होगा। बैठक में गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी, डीईओ , डीएसई मुकुल राज, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे। 10 हजार से 51 हजार रुपए तक बिके खस्सी बकरीद के मौके पर होने वाली कुर्बानी को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खस्सी की जमकर बिक्री हुई। खस्सी 10 हजार से 51 हजार रुपए तक के बिके। सुबह से ही हुट्टी बाजार में लोगों की भारी भीड़ दिखी। शाम को पर्व के दौरान मेहमानों के लिए कई तरह की सामग्री भी बाजारों से लोगों को खरीदते हुए देखा गया। शहर के मुस्लिम बाजार, भंडारीडीह और पचंबा में शाम को काफी हलचल बढ़ गई। इसके साथ ही शहर के हर मस्जीदों में नमाज अदा करने का समय भी तय हो गया है। ताकि सुबह में लोग तैयार होकर मिस्जद और ईदगाह पहंुच सके। असमाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर : एसपी एसपी ने कहा कि सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल और कार्यपालक दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वेअसामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। सभी थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर 100 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी सादे लिबास में तैनात किए गए हैं। सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों को भी लगाया गया है। ओवरलोड के कारण आ रही समस्या : सीओ गिरिडीह अंचलाधिकारी मो असलम ने कहा कि सर्वर प्रॉब्लम कई दिनों से चल रहा है। ओवरलोड के कारण ऐसी समस्या आ रही है, जिसे रांची से ठीक किया जा रहा है। फिलहाल ऑनलाइन लगान जमा करने का ऑप्सन भी बंद है, ऑफलाइन लगान जमा करने का सिस्टम भी काफी पहले बंद हो चुका है,जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उम्मीद है कि दो चार दिनों में सबकुछ सामान्य हो जाएगा।