बकरी के बच्चे को उठा ले गया बंदर-VIDEO:एक घंटे तक करता रहा दुलार; अजमेर के लाखन कोटड़ी का मामला

अजमेर के लाखन कोटड़ी के पास एक बंदर बकरी के बच्चे को उठा ले गया। करीब एक घंटे तक वह उसे दुलार करता रहा। बाद में लोगों ने उसे खाने पीने की चीजें दी और बाद में उसे छोड़ा। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ हो गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। अब ये वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। ये घटना रविवार शाम की है। लाखन कोटड़ी में रविवार शाम को करीब छह बजे एक बंदर अचानक एक बकरी के बच्चे को उठाकर पास के पेड़ पर चढ़ गया। लोगो ने जब देखा तो बंदर से बकरी के बच्च्चे को छुडाने का प्रयास किया। इसके लिए बंदर को फल और खाने की चीजें फेंककर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की, ताकि बच्चा सुरक्षित नीचे आ सके। इसके करीब एक घंटे बाद बंदर ने बकरी को छोड़ दिया। ……….. पढें ये खबर भी…. अजमेर से चिन्मय, अनुमेहा, विशाखा, शिवेश बने CA:बोले- नियमित रूप से करें पढ़ाई, हताश होने की जरूरत नहीं, मेहनत से हर लक्ष्य सम्भव इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 में हुई CA Final परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। अजमेर से भी कई स्टूडेन्ट्स पास हुए है। उनके घरों पर मिठाई खिलाई व माला पहनाई तथा खुशी का माहौल है। (पूरी खबर पढें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *