भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं बाकरा गांव की पहाड़ी पर स्थित लालदास बाबा मंदिर का वार्षिक मेला भरा। जागरण में हरियाणा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके बाद भक्तों ने पूजा की और धोक लगाकर मन्नत मांगी। मेला परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बगड़ के पहलवान देशराज विजेता रहे। विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में केशर चाहर व नेकीराम भालोठिया ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान निवर्तमान सरपंच राजेंद्र चाहर, लीलू भालोठिया, ओमप्रकाश फौजी, केशरदेव चाहर, शुभकरण खीचड़, बीरबल रेपस्वाल, सुभाषचंद्र रेपस्वाल आदि मौजूद थे। फागोत्सव में मंडावा के कलाकारों ने दी प्रस्तुति : बाकरा गांव के मैन चौक में फागोत्सव हुआ। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि फागोत्सव में मंडावा की चंग मंडली के कलाकारों ने फाल्गुनी धमालों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान गांव के जगमाल चाहर, सुभाष जांगिड़, सुभाष बरवड़, रामचंद्र कुमावत ने सांग निकाला तो महिपत काजला ने हास्य कविता व भजन सुनाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


