बघेल पर बरसी BJP:CM साय को लेकर की थी टिप्पणी, केदार बोले- आदिवासी CM है ये उन्हें पच नहीं रहा

ED की छापेमारी के बाद भूपेश बघेल ने एक बयान दिया। इससे अब भाजपा ने उपनर तीखा हमला बोला है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा ने इसे आदिवासियों का अपमान बताया है। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने यह भी कहा है कि एक आदिवासी छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री है यह बात भूपेश बघेल को पच नहीं रही , इस वजह से ऐसी बातें कर रहे हैं । दरअसल सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास में प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा था । इसके बाद प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साइन ने कहा था कि कांग्रेस सरकार में घोटाले हुए हैं जिसकी जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है । इस बयान के बाद भूपेश बघेल का बयान आया, जिसमें उन्होंने यह कह दिया कि मुख्यमंत्री देखकर बोलते हैं । कुछ भी बोलने से पहले बघेल हजार बार सोचें- कश्यप
केदार कश्यप ने कहा- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में कुछ भी बोलने से पहले हजार बार सोचना चाहिए। कश्यप ने कहा कि भूपेश हमेशा से आदिवासी विरोधी रहे हैं। उन्हें यह पच ही नहीं रहा है कि कोई आदिवासी भी प्रदेश की कमान सम्भाल सकता है।
प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश ही नहीं, बल्कि समूचे देश के सबसे अनुभवी आदिवासी नेता हैं। उनका अनुभव और राजनीतिक करियर भी भूपेश बघेल से कई गुना बड़ा है। एक बार केंद्रीय मंत्री, दो बार विधायक, तीन बार प्रदेश अध्यक्ष, चार बार सांसद और अब प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में साय के कार्यकाल की देशभर में सराहना हो रही है। कश्यप ने कहा कि आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो गया। लोकसभा चुनाव में मोदी गारंटी पूरे करने का असर दिखा, समूचे देश में सौम्य सरल लेकिन कड़े निर्णय लेने वाले नेता के रूप में विष्णुदेव साय की पहचान है। भूपेश बघेल को यह समझना चाहिये कि बड़बोलेपन से राजनीति नहीं चलती। अनावश्यक बयानबाजी को छत्तीसगढ़ की सहज-सरल जनता कितना नापसंद करती है, वह भूपेश बघेल ने स्वयं अनुभव किया होगा। कश्यप बोले- जिस तरह एक सरल आदिवासी कवासी लखमा के कंधे पर बन्दूक रखकर भूपेश बघेल ने अपने घोटालों की गोली चलाई, जैसे सारी मलाई चट कर आदिवासी विधायक लखमा के सिर पर सारा ठीकरा फोड़ दिया है, यह भूपेश बघेल की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है। CM साय ने क्या कहा था
बघेल के घर छापे पर CM ने कहा था- सभी को पता है कि कांग्रेस की जो सरकार थी 5 साल की उसमें तरह-तरह के स्कैम हुए। अब उसकी जांच केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं, और कई लोग जेल के अंदर भी हैं कई लोग जेल जाने की तैयारी में है । इसीलिए ED की जांच हो रही है इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है। जिस तरह से आरोप लगाया जा रहा है की दुर्भावना के चलते कार्रवाई हो रही है, तो केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है ED केंद्रीय एजेंसी है उसमें प्रदेश का कोई लेना देना नहीं है। भूपेश बघेल ने क्या कहा
मुख्यमंत्री के बयान के बाद भूपेश बघेल ने कहा- अब विष्णुदेव साय के बारे में क्या बोलूं, वह प्रश्न से भागते हैं विधानसभा में । जो विधानसभा में लिखकर आता है उसे ही पढ़ते हैं। अभी भी कोई लिख कर दिया होगा तो पढ़ दिए होंगे ।
बघेल ने बताया कि ED क्या लेकर गई
बघेल ने कहा मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं:
1. मंतूराम और डॉ पुनीत गुप्ता (डॉ रमन सिंह जी के दामाद) के बीच करोड़ों के लेनदेन की बातचीत की पेनड्राइव
2. डॉ रमन सिंह जी के पुत्र अभिषाक सिंह की सेल कंपनी के कागज
3. पूरे संयुक्त परिवार में खेती, डेयरी, स्त्रीधन, “कैश इन हैंड” मिलाकर लगभग 33 लाख रुपए, जिनका हिसाब उनको दिया जाएगा
मुख्य बात यह है कि ED के अधिकारी कोई ECIR नंबर नहीं दे पाए हैं.

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *