बघेल बोले- 15 बैठकों में कैसे होगा बजट पर मंथन?:सरकार की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, एआई समिट पर कहा-गलगोटिया ने पूरे कार्यक्रम का सत्यानाश किया, योगी को बताया ढोंगी

दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और उनकी नीतियों पर बड़ा बयान दिया है। दुर्ग से दल्लीराजहरा जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा बजट सत्र की अवधि और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। भूपेश बघेल ने कहा कि केवल 15 बैठकों का प्रस्तावित बजट सत्र राज्य जैसे बड़े विषयों पर चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। बघेल ने कहा कि 23 तारीख को राज्यपाल का अभिभाषण निर्धारित है। परंपरा के अनुसार अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि 24 तारीख को ही बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने पूछा इतनी जल्दबाजी किस बात की है? क्या सरकार के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है, इसलिए सब कुछ एक साथ निपटाया जा रहा है? वहीं आगे बीजेपी नेताओं के बयान पर पटलवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कुछ भाजपा नेताओं ने 25 सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने जैसे बयान दिए, लेकिन उस वक्त बीजेपी पार्टी चुप थी। एआई समिट पर बोले- चाइनीज कुत्ते को अपना बता दिया
भूपेश बघेल ने कहा कि आज कल सब जगह कुत्ता ही महत्वपूर्ण हो गया है। यहां देखो शिक्षक, अस्टिटेंट प्रोफेसरों की कुत्तों की निगरानी में ड्यूटी लगा दी गई है। वे अब कुत्ता पकड़ रहे हैं। अब यहां देशी कुत्तों की बात हो रही थी, अब अचानक चाइनीज कुत्ता आ गया है, वो भी नकली। चाइनीज कुत्ता को अपना कुत्ता बता दिए। पूरा एआई समिट एक तरफ और चाइनीज कुत्ता एक तरफ। गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर भूपेश ने कहा कि बोले वो गलगोटिया नहीं है, वो भारतीय जनता पार्टी और सरकार का गला घोटने वाला है, पूरा सत्यानाश कर दिया, पूरे कार्यक्रम का गला घोट दिया। योगी आदित्यनाथ को बताया ढोंगी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर के सवाल पर बघेल ने कहा कि महंत और मुख्यमंत्री दोनों पूर्णकालिक पद हैं, ऐसे में एक व्यक्ति दोनों जिम्मेदारियां कैसे निभा सकता है? महंत भी 24 घंटे के लिए होता है पूर्ण कालिक होता है, मुख्यमंत्री भी पूर्ण कालिक होता है। दोनों पद में एक साथ कोई आदमी कैसे रह सकता है। दूसरी बात शास्त्रार्थ कर लें। तीसरी बात ये है कि योगी है जो एक पैर पर खड़ा नहीं हो सकता तो वो किस बात का योगी है, ढोंगी है वो। और पूरे उत्तर प्रदेश में महंतजी की थू-थू हो रही है। सर्टिफिकेट मांग रहे हैं तो आपके पास कौन सा सर्टिफिकेट है भाई। ये निम्नस्तर पर उतर आए हैं। मड़ई मेला में कोई भी लगा सकता है दुकान
मंदिरों के आसपास मुस्लिम समुदाय के लोगों को दुकान न लगाने देने से जुड़े सवाल पर बघेल ने कहा कि यह सामाजिक सौहार्द के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों को रोका जा रहा है, कल एससी-एसटी समाज को भी रोका जा सकता है। मेला-मड़ई सबका होता है, वहां हर समुदाय के लोग आते-जाते हैं। देश को किस दिशा में ले जाया जा रहा है? कल को बजरंग दल बोल देंगे जिस जाति के लोग हैं वही रहेंगे बाकी लोग नहीं रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *