बच्चा चोरी के अफवाह में तीन महिलाओं की पिटाई:धनबाद पुलिस को महिलाओं को बचाया, आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने में करनी पड़ी मशक्कत

धनबाद में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का गुस्सा सामने आया। ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निछानी पुल के पास तीन महिलाओं को बच्चा चोर समझकर पीटा गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी चप्पल और जूते फेंके गए। यह घटना ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निछानी पुल के पास हुई। बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तीन महिलाओं को पकड़ लिया और उनके साथ लात-घूंसों व जूतों से मारपीट की। पीटने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस वाहन पर भी चप्पल और जूते फेंके सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस वाहन पर भी चप्पल और जूते फेंके। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील पुलिस ने बताया कि बच्चा चोरी की सूचना की जांच की जा रही है और फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून को हाथ में न लेने की अपील की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति बनाए रखने का प्रयास कर रही है। ———————————– ये भी खबर पढ़िए बच्चा चोरी का संदेह, 33 निर्दोषों की पिटाई:‎सबसे अधिक बोकारो में 20 लोगों की पिटाई, घाटशिला में 7 लोगों को किया घायल‎ राज्य में बच्चा चोरी की अफवाह तेजी ‎से फैल रही है। बच्चा चोरी के आरोप‎ में निर्दोष की बेहरमी से पिटाई की जा ‎रही है। इस महीने पांच जिलों में इस‎ तरह मारपीट की 17 घटनाएं हो चुकी ‎है। इसमें 33 लोगों को पीटकर घायल‎कर दिया गया। सबसे अधिक बोकारो‎ जिले में निर्दोष लोगों को पीटा गया। ‎इसमें 12 महिलाएं और 8 युवक ‎शामिल हैं। वहीं, घाटशिला में 6 युवकों ‎और एक महिला को पीटा गया। ‎लातेहार और जामताड़ा में एक-एक ‎युवक की पिटाई की गई। वहीं, रामगढ़‎ में गुड़गांव की एक महिला और बिहार ‎के तीन युवकों को पीटा गया। पुलिस‎ को सभी घायलों का अस्पताल में ‎इलाज कराना पड़ा।‎ पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *