बच्चियों से दरिंदगी का टोंक में विरोध:सेन समाज सड़कों पर उतरा, दरिंदों को फांसी देने की रखी मांग

राजस्थान में बच्चियों से रेप और हत्या करने की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को टोंक में सेन समाज ने प्रदर्शन किया। लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क पहुंचकर बैठक की। फिर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी और हत्या करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही दरिंदगी का शिकार हुए परिवारों को आर्थिक मदद देने की मांग की। सेन समाज के जिलाध्यक्ष रवि फौजी, समेत ब्रजमोहन सिसौला समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में छात्राएं, युवतियां, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे बच्ची अथवा महिला के साथ दरिंदगी नहीं हो। प्रदर्शन के दौरान ममता, लीला कंवर, संगीता सेन, शालू सेन, सोनू सेन, सीमा सेन समेत कई लोगों की मौजूदगी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *