बच्ची से शारीरिक सबंध बनाने के आरोपी को जेल

कथारा | जारंगडीह की एक बारह वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक सबंध बनाने के आरोपी 56 वर्षीय सीसीएल कर्मी लक्ष्मी रजवार को बोकारो थर्मल पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया। इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की लिखित शिकायत बच्ची की मां ने बोकारो थर्मल थाना को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित बच्ची की मां ने आवेदन में लिखा है कि बच्ची अपने घर से स्कूल जा रही थी, उसी समय सीसीएल कर्मी ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बच्ची घटना के बाद जब घर में डरी सहमी पहुंची तो उसने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां अन्य परिजनों के साथ उक्त मामले को लेकर बोकारो थर्मल थाना पहुंची। बोकारो थर्मल पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए आरोपी सीसीएल कर्मी लक्ष्मी रजवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *