बच्चे को गाय ने सींग से उठाकर फेंका, VIDEO:2 बार पैरों से रौंदा; चीखा-चिल्लाया तो पड़ोस के लोगों ने संभाला

एक गाय ने 4 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को सींगों पर उठाकर फेंका। फिर उसे दो बार पैरों से रौंद दिया। घटना चंद सेकेंड्स में हुई। बच्चे के रोने, चीखने-चिल्लाने के आवाज सुन लोग दौड़े। तब तक गाय भाग चुकी थी। घटना 10 दिन पहले कोटा के खेड़ली फाटक इलाके में सरस्वती कॉलोनी के वार्ड 27 में हुई थी। इसका वीडियो रविवार को सामने आया। पिता नरेंद्र मीणा ने बताया कि 13 फरवरी को स्कूल से आने के बाद डेढ़ बजे हार्दिक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गाय कॉलोनी में आई और उसने हार्दिक को सिंग से उठाया दो-तीन बार उछाला और तीन से चार बार पैरों से कुचला जब चिल्लाया तब पड़ोस के लोग बाहर निकले गाय को भगाया। उसके मुंह पर और पैरों में चोट आई। कॉलोनी वासियों ने कई बार यहां घूम गए मवेशियों की शिकायत नगर निगम सभी जगह की हुई है। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। सरस्वती कॉलोनी के निवासी हिमांशु ने बताया- यह घटना नगर निगम कोटा (उत्तर) की सरस्वती कॉलोनी के वार्ड 27 में 10 दिन पहले हुई थी। बच्चे के पिता नरेंद्र मीणा जय मीनेश यूनिवर्सिटी में कुलपति के ड्राइवर हैं। वे इसी कॉलोनी में रहते हैं। उनका 4 साल के बेटे हार्दिक मीणा पर गाय ने अटैक कर दिया था। गाय ने घर की दहलीज पर खड़े हार्दिक को पहले सींगों पर उठाकर सड़क पर फेंका। फिर उस पर दो बार चढ़कर पैरों से रौंदकर भाग गई। हार्दिक के चिल्लाने पर लोग घरों से निकले और उसे बचाया। बच्चे के मुंह-पैरों पर आई चोट हार्दिक के मुंह पर और पैरों में चोट आई थीं। इस पूरी घटना का वीडियो कॉलोनी में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोग जब तक बच्चे तक पहुंचे। गाय वहां से भाग चुकी थी। इलाके में गायों-सांडों का आतंक है लेकिन शिकायत के बाद भी नगर निगम सुनवाई नहीं करता। हिमांशु ने कहा- कॉलोनी में आवारा पशुओं का आतंक अक्सर देखा जाता है। कॉलोनी में सांड घुस आते हैं। संकड़ी गली में वे लोगों पर हमला कर देते हैं। लोगों को उठाकर फेंक देते हैं। गली से निकलने वाले वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। गलियों में कई बार पशु एक साथ भागते हैं, इससे बुजुर्ग भी चपेट में आ चुके हैं। कई बार की प्रशासन को शिकायत, सुनवाई नहीं आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इलाके में 20 से अधिक आवारा पशुओं का आतंक है। ऐसे में बच्चों का घरों से निकलना मुश्किल है। 1.42 मिनट के वीडियो में क्या गली में हार्दिक अपने घर के गेट के सामने सीढ़ियों पर बैठा दिखाता है। एक गाय और बछड़ा गली से गुजरते हैं तो हार्दिक सीढ़ी पर चढ़कर दहलीज पर खड़ा हो जाता है। बछड़ा आगे निकलने के बाद गाय हार्दिक के पास आती है और सींगों से उठाकर रोड पर पटकती है। इसके बाद पैरों से कुचलकर भाग जाती है। शोर सुनकर सामने वाले मकान से एक परिवार के लोग गली में आते हैं। तब तक बच्चा उठने की कोशिश करता है। एक व्यक्ति लाठी लेकर पहुंचता है। लोग हार्दिक का घर का गेट खटखटाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *