बच्चे को दूध पिलाने गई महिला नहीं दे पाई परीक्षा:4 मिनट की देरी, हाथ पकड़कर सेंटर से बाहर निकाला; 3 स्टूडेंट के छुटे एग्जाम

कांकेर जिले में बीएड की परीक्षा दिलाने आई एक मां दूसरी पाली की परीक्षा देने से चूक गई। रमिता कोमा परीक्षा में जाने से पहले अपनी बच्चे को दूध पिला रही थी। जैसे ही घंटी की आवाज आई वह तुरंत क्लास रुम में जा रही थी लेकिन उसके आते तक गेट बंद कर दिया गया। दरअसल 22 मई को जिले के पीजी कॉलेज में B.Ed की परीक्षा 2 पाली में आयोजित की गई थी। रमिता बड़े झाड़कट्टा जैसे बीहड़ गांव से परीक्षा दिलाने पहुंची थी। वहीं, 2 और छात्राएं इसमें शामिल है जो 4 मिनट देरी से पहुंचने पर उनका हाथ पकड़कर सेंटर से बाहर निकाल दिया गया है। 4 मिनट की देरी, हाथ पकड़कर बाहर निकाला परीक्षा के दौरान कुछ छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार भी हुआ है। दोपहर की पाली में प्री डीएलएड परीक्षा के लिए मात्र 4 मिनट की देरी से पहुंची छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। एक छात्रा ज्योति यादव दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर परीक्षा केंद्र पहुंची। वह अपनी सीट तक जा पहुंची थी, जहां केवल उत्तर पुस्तिका का वितरण हुआ था और प्रश्न पत्र अभी बांटा नहीं गया था। लेकिन गार्ड और कर्मचारियों ने उसे देरी का हवाला देते हुए हाथ पकड़कर खींचकर बाहर निकाल दिया। दवाई लेने गई थी, आने में लेट हुआ कोदागांव की डेमेश्वरी साहू की पहली पाली की परीक्षा के दौरान तबीयत खराब हो गई। वह दवा लेने मेडिकल गईं और जल्दबाजी में वापस आईं, लेकिन तब तक गेट बंद हो चुका था। कर्मचारियों ने न तो गेट खोला और न ही अधीक्षक से मिलने दिया। छात्राओं का पूरा साल बर्बाद छात्राओं का कहना है कि सुबह की पाली में 10 मिनट देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया था। लेकिन दोपहर की पाली में नियम अलग थे। इस कारण कई छात्राओं का पूरा साल बर्बाद हो गया है। कुछ छात्राएं अपने बच्चों को दूध पिलाने गई थीं, उन्हें भी परीक्षा से वंचित कर दिया गया। बच्चे को दूध पिलाना मेरे लिए महंगा ​​​​​​​पड़ गया – रमिता कोमा रमिता कोमा ने बताया कि पहले पाली का परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद अपने परिजनों से मुलाकात की और वापस अंदर जाने के पहले अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। घंटी का आवाज आते ही बच्चे को परिजन के देकर वापस परीक्षा केंद्र आ रही थी। रमिता ने कहा कि आते तक गेट बंद कर दिए और अंदर जाने से मना करते हुए किसी से मुलाकात करने नही दिए। केवल अपने बच्चे को दूध पिलाना मेरे लिए महंगा साबित हो गया। पर सुबह की पाली में लेट घुसने वालो को क्यो प्रवेश दिया गया। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… शिक्षक पात्रता की D.El.Ed परीक्षा में नकल…VIDEO:धमतरी में एग्जाम प्रभारी ने परीक्षार्थियों से 1500-1500 रुपए लिए; फिर किताब-मोबाइल से करवाई चीटिंग छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में डीएलएड सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल एग्जाम में खुलेआम नकल का वीडियो सामने आया है। परीक्षा प्रभारी ने बाकायदा परीक्षार्थियों से 1500-1500 रुपए लिए और उन्हें नकल करने की अनुमति दे दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *