बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस का विशेष अभियान:डीएसपी ने दी गुड-टच बैड-टच और साइबर सुरक्षा की जानकारी

करौली में कैलादेवी डीएसपी मीना मीणा ने जेबी आदर्श स्कूल करणपुर में बच्चों को सुरक्षा के महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाए। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। डीएसपी ने बच्चों को बताया कि बैड टच की स्थिति में तुरंत दूर हट जाएं। साथ ही इसकी जानकारी अपने शिक्षक या परिजनों को दें। इससे अपराधी को पकड़ने में मदद मिलेगी। साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए डीएसपी ने बताया कि साइबर अपराधी कैसे लोगों को धोखा देते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को भी साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करें। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कार्यक्रम में यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। डीएसपी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कैलादेवी थानाधिकारी अबजीत कुमार और करणपुर पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *