बच्चों को खिलाई खीर-पूरी, गर्भवती महिलाओं को मिली सेहत की सीख

भास्कर न्यूज| बिरकोनी ग्राम बिरकोनी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में नए सत्र 2026 के आगमन पर सोमवार को नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए न केवल बच्चों के साथ खुशियां बांटी गईं, बल्कि माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कम्युनिटी ईशा शर्मा ने बच्चों को तिलक और गुलाल लगाकर की। उत्सव के माहौल में बच्चों और उनके पालकों को बड़े चाव से खीर-पूरी, आलू-चना, दाल और सब्जी परोसी गई। नए सत्र की इस शुरुआत से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। भोज के साथ-साथ जागरूकता सत्र का भी आयोजन हुआ। ईशा शर्मा ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं से विशेष चर्चा करते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान खान-पान और वजन पर निरंतर ध्यान देना जरूरी है। समय पर मेडिसिन लेने और शारीरिक-मानसिक विकास के पहलुओं को समझाया गया। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शुरुआती देखभाल के तरीके बताए गए। इस सफल आयोजन में आयोजक ईशा शर्मा, कार्यकर्ता शकुन यादव, रश्मिता, अन्नपूर्णा, सुभद्रा, तन्नू, प्रीति, संतोष, दुर्गा, गिरजा, तोरण, सखाराम, वीणा और योगेश सहित बड़ी संख्या में बच्चे और पालक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *