महुआडांड़ | खानकाह-ए-कादरिया अबदालिया (दाउदनगर, बिहार) के सैयद हजरत वलीउल्लाह अहमद ज्या कादरी रविवार को महुआडांड़ पहुंचे। उनके आगमन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनसे मुलाकात कर दुआएं लीं। हजरत ने कहा कि चाहे मजदूरी करनी पड़े या दो वक्त की रोटी कम खानी पड़े, लेकिन अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर दें। उन्होंने रमजान के रोजों को हर बालिग पर फर्ज बताते हुए सुन्नत और नफिल इबादतों पर अमल करने की ताकीद की।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने देश में शांति, भाईचारे और सबकी खुशहाली के लिए विशेष दुआ की।इस मौके पर हाफिज तौफीक आलम, हाफिज इमामुद्दीन, फहीम खान और नूरुल हसन कादरी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


