बच्चों को प्राकृतिक रंगों से होली मनाने का संदेश दिया

लुधियाना| मिशन स्माइल संस्था ने डू गुड फाउंडेशन के सहयोग से होली का पर्व और विश्व स्वयंसेवी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस फार्म में बच्चों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। विशेष अवसर पर फूलों की होली खेली गई, जिसमें स्लम क्षेत्र से जुड़े बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वातावरण रंग-बिरंगे फूलों और बच्चों की खिलखिलाहट से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए और सभी बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। एनजीओ की प्रेसिडेंट सोनिया छाबड़ा और वाइस प्रेसिडेंट मंजू सेठी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने अपील की कि हानिकारक रासायनिक रंगों के स्थान पर फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाए, ताकि पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहें। अंत में संस्था की ओर से रुचि, सबीना, जसप्रीत, अमन, नीतू, नेहा, रूपा, शिप्रा, रमा, शालू, अवनीत, प्रभ, मुस्कान, रमन और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *