बच्चों को मिला गुरुकुल स्कॉलर अवार्ड

भास्कर न्यूज | जांजगीर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर में विशिष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र छात्राओं को गुरुकुल स्कॉलर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन के सचिव दीपक कुमार राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल और शील्ड प्रदान किए। इस अवसर पर प्ले ग्रुप, नर्सरी, केजी 1, केजी 2 और कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को उनकी दक्षता और विशेषज्ञता के आधार पर सम्मानित किया गया। छात्रों को जिन श्रेणियों में अवार्ड दिए गए, उनमें स्टार इंग्लिश स्पीकर, बेस्ट इंग्लिश राइटर, स्टार हिंदी स्पीकर, बेस्ट हिंदी राइटर, नॉलेज एक्सप्लोरर, मैथमेटिकल जीनियस, लिटिल और यंग साइंटिस्ट, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन, परफेक्ट स्टूडेंट, स्टार ऑफ द क्लास, मैक्सिमम अटेंडेंस, इम्पेक्केबल एपियरेंस, क्रिटिकल थिंकर, राइजिंग स्टार, बेस्ट क्रिएटिव, डिवाइन एक्सप्रेशन और रिदम रॉक स्टार शामिल थे। सचिव दीपक कुमार राठौर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर बालक बालिका ईश्वर का वरदान है और उन्हें गुरुजनों तथा अभिभावकों के मार्गदर्शन में अनुशासित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। डायरेक्टर अनुश्री राठौर और चंचल अग्रवाल ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्राचार्य संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सम्मानित होना और सम्मान देना दोनों अमूल्य अनुभव हैं, इससे बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे अपने परिवार व समाज में अलग पहचान स्थापित कर पाते हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के सदस्य, शिक्षक शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *