भास्कर न्यूज| बांधा बाजार प्राथमिक शाला कोलाटोला संकुल पेंदाकोड़ो में कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत पेंदाकोड़ो के सरपंच मनीष मुलेटी, तकनीकी सहायक विकास खंड मोहला उदय साहू, शाला के प्रधान पाठक गंगा प्रसाद धुर्वे, शिक्षक काशीराम कवलिया, ग्रामवासी व पालक मौजूद थे। नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर में चयनित बच्चों को मुख्य अतिथि ने आशीर्वाद दिया। हमेशा आगे बढ़ने और अपने गांव एवं माता पिता का नाम रोशन करने प्रेरित किया।


