बच्चों ने जाना जंगल का संसार, किरर एवं सीतामढ़ी में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम

बच्चों ने जाना जंगल का संसार, किरर एवं सीतामढ़ी में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम
अनूपपुर।
शासकीय विद्यालयो में अध्यनरत छात्र/छात्राओं ने अनुभूति कार्यक्रम के माध्यम से जंगलों के संसार को जानते हुए आने वाले समय में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण को बचाए रखने का संकल्प लिया अनुभूति कार्यक्रम के तहत अनूपपुर के किरर एवं बिजुरी के सीतामढ़ी में विद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम संपन्न हुआ इस दौरान किरर में अमिलिहा, पटना, देवहरा, धिरौल विद्यालयों के छात्र, छात्राओं को प्रेरक शिवदत्त पांडेय, शशिधर अग्रवाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्णगौरव सिंह परि, सहायक विजय सोनवानी, रिचर्ड रेगी राव ने तथा वन परिक्षेत्र बिजुरी के निगमानी बीट अंतर्गत प्राकृतिक स्थल सीतामढ़ी में प्रेरक शशिधर अग्रवाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी जीतू सिंह बघेल एवं वनविभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मध्यप्रदेश शासन के इको पर्यटन बोर्ड के सौजन्य से आयोजित अनुभूति कार्यक्रम दौरान दोनों स्थलों पर छात्र-छात्राओं को वन भ्रमण कराते हुए पक्षी दर्शन, वनों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, जीव/जंतुओ, पक्षियों की जानकारी देते हुए ध्यान कराया गया इस दौरान चिपको आंदोलन के तहत विभिन्न प्रजाति के पेड़ों से छात्र/छात्राओं को चिपका कर हरे-भरे वृक्षों को काटने से रोकने हेतु संकल्प दिलाया गया वनों की सीमा हेतु बनाए जाने वाले मुनारा, दीमक का घर, प्रकाश संश्लेषण से पौधों पेड़/पौधों को मिलने वाले आहार, बहु प्रजाति के वृक्षों के द्वारा वर्षा काल में गिरते पानी को एकत्रित करने वाली क्षमताओं, शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्य प्राणियों की पहचान विभिन्न प्रजाति के सामान्य तथा जहरीले सांपों की जानकारी की जानकारी दी गई इस दौरान वन तथा वन्यप्राणियों के संबंध में प्रश्नोत्तरी,चित्रकला प्रतियोगिता, रस्सी खींच, कुर्सी दौड़ कराया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित तथा भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह प्रदाय किए गए सीतामढ़ी में वरिष्ठ सर्प प्रहरी कोतमा हरवंश प्रसाद पटेल ने तथा चपानी से सुंदर सिंह के नेतृत्व में आए शैला, कर्मा नृत्य दल ने वन तथा वन्यप्राणियों के संबंध में गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, दोनों कार्यक्रमों दौरान वनविभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक,वन समितिओ के पदाधिकारी, ग्राम पंचायतो के पदाधिकारी प्रमुख रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *