बच्चों ने सुआ, कर्मा और पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी, मेधावी छात्र सम्मानित हुए

सिटी रिपोर्टर | भिलाई पीएमश्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला, आदर्श नगर, उतई में वार्षिक स्नेह सम्मेलन और पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन िकया गया। इस दौरान मेधावी और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान िकया गया। इसके साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक ललित चंद्राकर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो हमारे बच्चों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होता है, उनको जिस सांचे में ढालेंगे उस हिसाब से बन जाता है। चंद्राकर ने कहा कि 21 फरवरी से दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही हैं। इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए कि आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं। आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएं, समय का संतुलन बनाए रखें। पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, महामंत्री चंदु देवांगन, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, पार्षद सभापति सोनू राजपूत, विमला कामड़े मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *