बच्चों ने होली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया

लुधियाना| ग्रीन लैंड कान्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर में होली का त्योहार हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल परिसर में टीचर्स के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स ने सुरक्षित और आनंदपूर्ण वातावरण में इस त्योहार का आनंद लिया। स्टूडेंट्स ने हैंड प्रिंट एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से अपनी हथेलियों की सुंदर छाप बनाकर एकता, प्रेम और खुशी का संदेश दिया। ग्रीन लैंड श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी को सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों से होली मनाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति पुजारा ने भी किंडरगार्टन विंग के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *