बच्चों में कला के प्रति रुचि जगाने का प्रयास:एसएचआईएम की छात्राओं ने स्कूली बच्चों को सिखाई डूडल, वरली और मंडाला आर्ट

भोपाल के गैर-सरकारी संगठन ‘एकजुट सोसायटी’ में संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट फॉर वुमेन की चार छात्राओं ने अनूठी पहल की। प्राची अग्रवाल, प्रेरणा कथाने, अंशिका श्रीवास्तव और आन्या सोनी ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए पांच दिवसीय आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया। 10 से 14 फरवरी तक चली इस वर्कशॉप में बच्चों को डूडल आर्ट, वरली आर्ट और मंडाला आर्ट की बारीकियां सिखाई गईं। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें समुदाय से जोड़ना था। मैनेजमेंट की छात्राओं ने अपने टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ विभिन्न कला शैलियों को सीखा। वर्कशॉप के समापन पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर एकजुट सोसायटी के डायरेक्टर उमेश दीक्षित, संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो भाऊ और डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और आयोजक छात्राओं को बधाई दी। यह वर्कशॉप न केवल बच्चों के लिए सीखने का अवसर बनी, बल्कि मैनेजमेंट की छात्राओं के लिए भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक सार्थक प्रयास साबित हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *