बच्चों से आह्वान- जब ऊंचे पद पर पहुंच जाओ तो दूसरे विद्यार्थियों की मदद जरूर करना

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर ने सेवा प्रकल्पों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय पूर्व प्रधान केएल साहनी की स्मृति में लायंस भवन, लाजपत नगर में वजीफा वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान उप गवर्नर-2 राजीव खोसला थे। एजुकेशनल कमेटी चेयरमैन हरभजन सिंह सैनी की देखरेख में आयोजित समारोह में 10 कॉलेजों के 90 जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को वजीफे प्रदान किए गए। मुख्य मेहमान राजीव खोसला ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से वजीफा वितरण करना क्लब की सराहनीय पहल है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में सहायक बन रही है। गेस्ट ऑफ ऑनर एमपीएस मागो, दिनेश मिन्हास और पास्ट गवर्नर जेबी सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होकर जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। को-चेयरमैन जेपीएस सिद्धू ने सभी सदस्यों, विद्यार्थियों व सहयोगियों का धन्यवाद किया। मंच संचालन हरभजन सिंह सैनी और सचिव परमजीत सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, सदस्य व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *