बजट; उत्तर पश्चिम रेलवे की 1512 किमी क्षेत्र में 21 हजार करोड़ से लाइन बिछाने की योजना

बोर्ड भेजी DPR, नई रेल लाइनों के 10 सर्वे कर रहे स्वीकृति का इंतजार
उत्तर पश्चिम रेलवे में जल्द ही 10 से अधिक नए रेल प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। इन प्रोजेक्ट्स की मंजूरी के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में भेजे हैं। यदि मंजूरी मिलती है, तो जल्द ही 21 हजार करोड़ से अधिक लागत के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकेगी। रेलवे प्रदेश में कुछ नए रूटों के बीच रेल कनेक्टिविटी शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत रेलवे ने 10 से अधिक रूट पर नई रेल लाइन डालने और ट्रैक डबलिंग के प्रस्ताव तैयार किए हैं। ये प्रस्ताव डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के साथ बोर्ड को भेज दिए हैं। रेलवे बोर्ड इन प्रस्तावों पर जल्द फैसला ले सकता है। रेलवे के ट्रैफिक ऑपरेशन एक्सपर्ट और डिप्टी सीसीएम (आर) हरफुल सिंह चौधरी ने बताया कि 1512 किमी लंबाई के नई रेल लाइन और दोहरीकरण के ये प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए भिजवाए गए हैं। इन पर 21145 करोड़ रुपए की लागत आना संभावित है। वर्तमान में नई रेल लाइनों के 574 किमी रेल लाइन डालने के 10 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसी तरह दोहरीकरण के 863 किमी रेल लाइनों के 13 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वहीं आमान परिवर्तन का 969 करोड़ रुपए लागत का भी एक प्रोजेक्ट वर्तमान में प्रक्रियाधीन अभी उप रेलवे में 56 हजार प्रोजेक्ट चल रहे हैं चौधरी ने बताया कि अभी उत्तर पश्चिम रेलवे में विभिन्न तरह के विकास कार्यों के कुल 56 हजार करोड़ रुपए लागत के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें से 10 प्रोजेक्ट नई रेल लाइन डालने के हैं। वहीं 13 प्रोजेक्ट रेल लाइनों के दोहरीकरण के हैं। दोहरीकरण के प्रोजेक्ट्स में अजमेर से चंदेरिया वाया चित्तौड़गढ़, चूरू से रतनगढ़, चूरू से सादुलपुर, लूणी-समदड़ी-भीलड़ी, जयपुर-सवाईमाधोपुर, सवाईमाधोपुर बाईपास, मारवाड़ बाईपास, समदड़ी बाईपास, भिवानी-ढोब बहाली, मन्हेरू-भिवानी खेड़ा, रेवाड़ी-काठूवास, काठूवास-नारनौल, बीकानेर ईस्ट-लालगढ़ और उमरा-देबारी के प्रोजेक्ट शामिल हैं। वहीं अभी गेज कन्वर्जन का भी एक प्रोजेक्ट चल रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे में गेज कन्वर्जन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन देवगढ़ मदारिया से नाथद्वारा तक एकमात्र 83 किमी का एक प्रोजेक्ट अभी अधूरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *