मध्य प्रदेश सरकार ने आज बुधवार को 2026-27 पेश किए गए बजट में उमरिया जिले की छह ग्रामीण सड़कों के लिए कुल 13.45 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह स्वीकृति मानपुर और बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों के लिए दी गई है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा। हालांकि, जिले को बजट में कोई अन्य बड़ी नई परियोजना नहीं मिली है, लेकिन इन सड़क परियोजनाओं को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उमरिया जिले की ग्रामीण सड़कों के लिए बजट स्वीकृत


