बजट में मिली ऐतिहासिक सौगात: रामू

धमतरी| महापौर रामू रोहरा ने कहा कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांगों को बजट में प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है। इनके शामिल होने से धमतरी में सड़क, स्वास्थ्य, आवागमन और ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। धमतरी में 200 बेड अस्पताल समेत करोड़ों की सौगात मिली है। ग्रामीण रूट में सड़कों की कनेक्टिविटी का जाल बिछेगा। अछोटा पुल का निर्माण होगा। संबलपुर से रेल्वे स्टेशन तक रेल्वे यार्ड बनाया जाएगा। जिला अस्पताल का उन्नयन से धमतरी ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *