राजिम| आकाश सिंह राजपूत ने सरकार द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ संकल्प बजट को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पारदर्शी शासन और जनकल्याण के संकल्प को सशक्त बनाता है। बजट में किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे प्रदेश के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। आकाश सिंह राजपूत ने यह भी कहा कि यह बजट किसानों को बेहतर संसाधन, महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह संकल्प बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला रखेगा।


