बजट सब बैठक में जींस-शर्ट पहनकर आए मैनेजरों को धामी ने लगाया जुर्माना

अमृतसर| साल 2026-27 के लिए एसजीपीसी का सालाना बजट तैयार करने के लिए बजट सब कमेटी की बैठक में 20 से ज्यादा मैनेजरों व अकाउंटेंट्स को कोट-पेंट व जींस-शर्ट पहनकर पहुंचना महंगा पड़ गया। प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने उक्त गुरुद्वारा साहिबान के मैनेजरों व अकाउंटेंट्स जमकर फटकार लगाई तथा फिर 2100-2100 रुपए जुर्माना भी लगाया। धामी ने उक्त अधिकारियों को ऐसी पोशाक न पहनने की सख्त हिदायत दी। भविष्य में कुर्ता पायजामा पहनकर आने की चेतावनी भी दी। उपसचिव बिजै सिंह ने बताया कि अधिकारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड कुर्ता पायजामा ही है। धामी ने कहा कि गुरु घर के वजीरों को कुर्ता पायजामा ही बेहतर लगता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *