बजट से रणथंभौर को रोप वे मिलने की आस:गहलोत सरकार के बजट में घोषणा हुई थी, धरातल पर नहीं हुआ काम

सवाई माधोपुर वासियों को इस बजट में गणेश धाम से लेकर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक रोपवे बनने की आस है। हालांकि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में रणथंभौर में रोपवे बनाने को लेकर डीपीआर की घोषणा हुई थी, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर में रोपवे नहीं बन सका था। अब बुधवार को राजस्थान विधानसभा में पेश होने वाले बजट से सवाई माधोपुर वासियों को यहां रोक वे मिलने की आशा है। नहीं बन सका रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश रोप वे अशोक गहलोत सरकार के बजट में दो बार रोप वे का उल्लेख हुआ। एक बजट में रोप वे के लिए डीपीआर बनाने और दूसरी बार निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन त्रिनेत्र गणेश मंदिर के लिए प्रस्तावित रोप-वे का निर्माण कार्य विभिन्न कारणों से अब तक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि साल 2025 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने दौरे के दौरान यहां रोप वे बनवाने का आश्वासन भी दिया था। जिसे आठ माह बीतने के बाद भी सवाई माधोपुर वासियों की यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे वित्त मंत्री दीया कुमारी से सवाई माधोपुर वासियों के इस बजट में अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद है। रोप-वे बनने से यहां खासकर गणेश चतुर्थी और वीकेंड पर, भक्तों को राहत मिलेगी और दुर्ग पर ट्रैफ़िक का दबाव कम हो सकेगा। यहां एक साल में करीब 20 लाख श्रद्धालु आते हैं। ऐसे रोप वे बनने से इन सभी को इसका फायदा मिल सकेगा। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी बोले, सबकी प्रबल इच्छा रोप वे बने रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में रोप वे बनाए जाने को लेकर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का कहना रोप का निर्माण वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही बन पाएगा। जब तक वाइल्डलाइफ बोर्ड इसे क्लीयर नहीं करेगा तब तक यह अटका रहेगा। प्रयास करेंगे इसे क्लीयर करवाया जा सके यह मेरी और सवाई माधोपुर वासियों की प्रबल इच्छा है कि रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर रोप वे बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *