बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के कर्तव्यों का दस्तावेज:राज्यमंत्री देवासी ने सिरोही जिले को मिली सौगातों पर दी जानकारी

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर राज्य बजट 2026-27 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है। देवासी ने बताया कि राज्य सरकार राजस्थान को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यमंत्री ने बताया कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाएगा। यह बजट महिला, युवा, मजदूर, वंचित, किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने बजट के आकार की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026-27 का बजट 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये का है, जो वर्ष 2023-24 के बजट की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह बजट अवसंरचना विस्तार, नागरिक सुविधाओं में वृद्धि, औद्योगिक विकास, मानव संसाधन सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, सुशासन, डिजिटल परिवर्तन, कृषि विकास, पशुपालन, हरित विकास और पर्यावरणीय सततता जैसे मजबूत स्तम्भों पर आधारित है। इसका लक्ष्य 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। देवासी ने कहा कि बजट 2026-27 गांव, गरीब और किसानों के लिए हितकारी है। यह विकसित राजस्थान 2047 की कार्ययोजना के 10 संकल्पों को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट प्रदेश को संकल्प से सिद्धि, नियत से नीति और आकांक्षा से उपलब्धि की ओर अग्रसर करेगा। उन्होंने बताया कि बजट में जिले में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, जिनसे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। इसमें शिवगंज में गौतमजी-देवावेरा आरसीसी पुलिया निर्माण सहित विभिन्न सड़क कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *