बजरंगबली व नंदी जी की प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण

रांची | हटिया स्थित रिवर व्यू कॉलोनी मंदिर परिसर में स्वर्णरखा नदी के तट पर भगवान बजरंगबली व नंदी जी की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कॉलोनीवासियों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। मंगलवार को भगवान बजरंगबली व नंदी जी की प्रतिमाओं का नगर-भ्रमण कराया गया। 18 फरवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, महाआरती, महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर रुद्र कुमार सिंह, अशोक भट्‌टाचार्य, संजय तिवारी व अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *