बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर की तोड़फोड़:दुर्गा वाहिनी से विवाद के बाद आगरा-मुंबई हाईवे पर लगा जाम

शाजापुर से करीब 15 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित रोजवास टोल प्लाजा पर सोमवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टोल पर तोड़फोड़ की और सड़क जाम कर दिया, जिससे हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद दुर्गा वाहिनी की सदस्यों के साथ टोल कर्मचारियों के बुरे बर्ताव को लेकर शुरू हुआ। दुर्गा वाहिनी की सदस्य शाजापुर में बजरंग दल के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, तभी टोल निकालने की बात पर कर्मचारियों से उनकी बहस हो गई। इस बात की खबर लगते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां जुट गए और गुस्से में टोल पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। हाईवे पर लगा लंबा जाम शाम 6 से 7 बजे के बीच हुए इस हंगामे और चक्का जाम के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही तराना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की। काफी देर तक टोल के दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लगी रहीं। पुलिस की कार्रवाई तराना थाना प्रभारी राम नारायण सिंह भदोरिया ने बताया कि विवाद गाड़ी निकालने की बात पर हुआ था। उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही कोई आवेदन मिलेगा, नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *