बजरी माफिया और इनामी वांटेड गिरफ्तार:3 मामलों का वांटेड, डंपर को छुड़वाने के लिए पुलिस जीप के आगे लगाई गाड़ी

बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने बजरी माफिया और 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को चाय की दुकान से पकड़ा। वह दोस्तों के साथ चाय पी रहा था, इसी दौरान टीम ने घेराबंदी की उसे हिरासत में लिया। आरोपी जिले के टॉप-10 आरोपियों में शामिल है। तीन मामलों का वांटेड है। इस पर कुल 12 मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2024 को पचपदरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल दौलाराम मय पुलिस जाब्ता गश्त कर रहा था। इस दौरान सूचना मिलने पर बागुंडी में नाकाबंदी की तो एक बिना नंबरी डंपर अवैध बजरी से भरा हुआ आता दिखाई देने पर रुकने का इशारा करने पर ड्राइवर देवीलाल उर्फ देवाराम डंपर को भगाकर ले जाने लगा।
पुलिस टीम ने पीछा करने पर आरोपी केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी ने अपनी बोलेरो कैंपर को पुलिस जीप के आगे लगाकर बजरी से भरे हुए डंपर को निकालने में मदद की और राजकार्य में बांधा पहुंचाई। टीम ले लगातार पीछा करने पर डंपर ड्राइवर बजरी खाली करते हुए डंपर रास्ते में खड़ा कर मौके से भाग गया। बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी डंपर ड्राइवर देवीलाल उर्फ देवाराम को पहले गिरफ्तार कर लिया था। एसपी हरिशंकर के अनुसार इस मामले का आरोपी केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी की तलाश की गई। लेकिन, आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी भय से लगातार छुपता फिर रहा था। पचपदरा थाने मे दर्ज दो मामले में पहले से वांटेड है। हर बार की तरह इस तीसरे मामले की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। स्पेशल टीम बनाकर वांटेड की तलाश शुरू की
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही शातिर आरोपी केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी पर एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। चाय की चुस्की लेने व दोस्तों के साथ महफिल करने के शौकीन इनामी आरोपी केशाराम का पुलिस टीम पीछा करना शुरू किया। चाय की चुस्की लेते धर दबोचा पुलिस के अनुसार दोस्तों के साथ चाय पीने के आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने प्लानिंग के तहत पहले पहुंच गई। दोस्तों के साथ पहुंचे इनामी आरोपी को चाय की चुस्की लेते हुए पुलिस ने धर दबोचा। अचानक पुलिस टीम का पंजा पड़ा तो आरोपी हक्का-बक्का रह गया। हमेशा की तरपु चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की सूझ-बूझ ने उसके मंसूबे को विफल कर दिए। आरोपी केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी पुत्र मगाराम निवासी लापुदड़ा, गिड़ा हाल टाटा टेल्कों के सामने पचपदरा रोड को मामले में गिरफ्तार कर घटना में उपयोग वाहन की बरामदगी व मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी केशाराम उर्फ केशा मारवाड़ी पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *