बठिंडा के फर्नीचर शोरूम में आग:तीसरी और चौथी मंजिल तक फैली, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां बुझाने में जुटी

पंजाब के बठिंडा जिले में कीकर बाजार स्थित एक फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। आग तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई। मौके पर 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। घटना देर रात की है। वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों ने दी सूचना जानकारी के अनुसार शोरूम मालिक ने बताया कि वह रोजाना की भांति दुकान बंद करके घर चला गया था। कुछ देर बाद शोरूम से आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। नौजवान वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान सोनू महेश्वरी ने बताया कि शोरूम की तीसरी और चौथी मंजिल पर बड़ी मात्रा में फर्नीचर रखा हुआ था। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग बुझने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *