बठिंडा कोर्ट ने अमृतपाल सिंह मेहरो को भगोड़ा किया घोषित:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या का आरोप, देश छोड़कर दुबई में छिपा

बठिंडा कोर्ट ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित कर दिया है। इस फैसले से पुलिस को इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने में सहायता मिलेगी। डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंट थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इन आरोपियों ने बठिंडा के आदेश हॉस्पिटल के पार्क में लुधियाना की इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कंचन भाभी की हत्या की थी। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार बता दे कि पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो के चालान कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं। तीसरे आरोपी रंजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो घटना स्थल से भागने में सफल रहा था और उसके यूएई चले जाने की जानकारी मिली है। दुबई में छिपा है आरोपी पुलिस ने अमृतपाल सिंह मेहरो की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में उसे भगोड़ा घोषित करने की अर्जी दी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस इंटरपोल से संपर्क में है और उसे संदेह है कि मेहरो दुबई में छिपा है। उसे जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। देश में वापस लाने का प्रयास जारी पुलिस के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद मेहरो देश छोड़कर भाग गया था। कोर्ट ने उसे पेश होने के लिए कई बार नोटिस भेजे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इंटरपोल की मदद से उसे वापस लाने का प्रयास कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *