बठिंडा जमीन विवाद में बेटे ने पिता को गोली मारी:लोगों को नहीं लगने दी भनक, घर पर ही जला दी लाश, आरोपी अरेस्ट

बठिंडा में जमीन विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। यादविंदर सिंह ने अपने पिता बिरिंदर सिंह को उनकी ही लाइसेंसी 12 बोर राइफल से गोली मार दी। घटना 20 मई की दोपहर करीब 3 बजे की गांव सिविया गांव की है। हत्या के बाद आरोपी ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी और घर पर ही लाश को जला दिया। परिवार ने पुलिस को 22 मई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थर्मल पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया। SP सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार, परिवार ने बताया कि बिरिंदर सिंह का अपने बेटे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या के बाद खुद ही संस्कार के लिए लकड़ियां जमा कीं
हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही लकड़ियां जमा कीं और घर पर ही पिता का संस्कार कर दिया। ​​​​​​ फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस अभी आरोपी को अदालत में पेश करेगी। पुलिस रिमांड के दौरान और भी अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *